शहर-राज्य

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर डीआईजी बस्ती ने की समन्वय गोष्ठी

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर बुधवार को बढ़नी स्थित एसएसबी कैंप में महत्वपूर्ण समन्वय एवं सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने की। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद रहे।
गोष्ठी में एसएसबी, आईबी, कस्टम, पुलिस, एलआईयू, राजस्व सहित विभिन्न सुरक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीआईजी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सीमा सुरक्षा और आगामी त्योहारों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध तस्करी और घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।डीआईजी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी चुनौती से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, बांसी, डुमरियागंज एवं शोहरतगढ़, निरीक्षक अभिसूचना इकाई, कस्टम, आईबी, रॉ, एसएसबी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button