शहर-राज्य

दतियाना में शराब बिक्री के आरोप को लेकर हंगामा

वेलकम इंडिया

चांदपुर। जमालुद्दीनपुर में शराब की हट्टी पर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत के बाद भी नहीं थम रहे विवाद, ग्रामीणों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग

     प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शराब की बिक्री को लेकर विवाद और तनाव का मामला सामने आया है। ग्राम दतियाना में एक व्यक्ति करन के घर पर कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस ने करन नामक व्यक्ति को पांडव नगर पुलिस इंचार्ज ने पकड़ा था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

    आरोप है कि करन के परिजनों को संदेह हुआ कि हरेंद्र की शिकायत पर पुलिस करन को पकड़कर ले गई थी। इसी संदेह के चलते करन के परिवार के लोग हरेंद्र के घर पहुंच गए और वहां हंगामा किया। खूब गाली गलौज की। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया।

     मामले के विरोध में ग्राम दतियाना में हरेंद्र के घर पर सुजातपुर खादर, जमालुद्दीनपुर और सियाहली, मुजफ्फरपुर खादर के ग्रामीण एकत्र हुए और पंचायत में पांडव नगर पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार की कार्यशैली पर घोर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

     गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को जमालुद्दीनपुर में शराब की हट्टी पर हुए विवाद में तीन व्यक्तियों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शराब की बिक्री से जुड़े विवादों को लेकर चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि गांवों में शांति व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में किसी बड़ी घटना की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

       पंचायत में कर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सूरजभान सिंह, केहर सिंह, नौबहार सिंह , प्रदीप कुमार, सूरज सिंह, समरपाल सिंह, अनुज कुमार, अंकित कुमार , बृजपाल सिंह, हेम कुमार, जितेंद्र सिंह, पवन कुमार, नरेश कुमार, रवि कुमार, योगेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, सतपाल सिंह, श्रवण कुमार, संजय कुमार, धर्म वीर सिंह, कौशैनदर सिंह, शिवम कुमार आदि उपस्थित रहे ‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button