शहर-राज्य

शिक्षिका प्रतिभा रानी को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर स्वागत किया

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।  रालोद के प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने मेरठ के गांव हर्रा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा रानी का राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर विद्यालय में पुष्प देकर स्वागत किया । रणवीर दहिया ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके योगदान के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर रवि भारत चिकारा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button