महिला पंजाबी संगठन द्वारा करवा चौथ एंड दिवाली सेलिब्रेशन 2026’ का किया भव्य आयोजन

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। पंजाबी संगठन मोदीनगर, महिला पंजाबी संगठन एवं लायंस क्लब मोदीनगर उड़ान इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में ‘शगुन एंड शिमर – करवा चौथ एंड दिवाली सेलिब्रेशन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रंगों, गीत-संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों से सजे इस समारोह में उत्सव और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायिका डॉ. मंजू शिवाच ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान , नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली,एसडीएम कोमल पवार,ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, मंजू नेहरा तथा डॉ. पुलकित त्यागी एवं सिमरन त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीनों संगठनों की ओर से अध्यक्ष अजय ग्रोवर एवं डॉ. शालिनी नैय्यर एवं उनकी पूरी टीम ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति की झलक के साथ गीतों, संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। दीपावली की खुशियों और करवा चौथ की पारंपरिक छटा ने समारोह को यादगार बना दिया।डॉ. शालिनी नैय्यर ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। समारोह में तीनों संगठनों की टीम के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम हर्षोल्लास और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंजाबी संगठन का पूरा सहयोग रहा।



