महिला सशक्तिकरण/मिशन शक्ति अंतर्गत कक्षा 8 की छात्रा को बनाया गया एक दिन का प्रतीकात्मक बीएसए

मुहम्मद परवेज़ अख्तर/ वेलकम इंडिया
संतकबीरनगर। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत मिशन शक्ति अंतर्गत खुशी चौरसिया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद कक्षा 8 की छात्रा को आज एक दिन का बीएससी बनाया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में यह कार्य संपादित हुआ। खुशी चौरसिया द्वारा कुर्सी पर बैठने के बाद कार्यालय की जानकारी ली गई जिसके क्रम में सहायक वित्त लेखा अधिकारी से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की गई तथा समय से वेतन एवं अन्य भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात जिला समन्वक समेकित शिक्षा से उनके कार्यों के बारे में एवं वर्तमान प्रगति के बारे में समीक्षा की गई।
इसी प्रकार एम आई एस इंचार्ज एवं डीसी एम आई एस डी सी बालिका डीसी एमडीएम से उनके कार्य व प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा यह भी जानकारी प्राप्त की गयी कि उनके द्वारा कितने निरीक्षण किए जाते हैं, क्या कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तथा अन्य से परिषदीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता का स्तर संतोषजनक है या नहीं साथ ही साथ उनके द्वारा निर्देशित भी किया गया सभी कार्यालय कर्मी समय पर उपस्थित हों तथा खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य निरीक्षण अधिकारी निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखें।




