शहर-राज्य

मंदिर का बोर्ड लगाने को लेकर विवाद, सेवायत ने जताया विरोध 

 मथुरा। मांट गांव में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास श्री गोरा दाऊजी मंदिर का बोर्ड लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर के सेवायत गोपाल दास बाबा ने एक सब्जी दुकानदार पर बोर्ड लगाने का विरोध करने और उसे दूसरी जगह लगाने के लिए कहने का आरोप लगाया है।  गोपाल दास बाबा के अनुसार, वह रात करीब 9:30 बजे मंदिर का बोर्ड लगाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर प्राचीन धार्मिक धरोहर है और बोर्ड मंदिर की पहचान के उद्देश्य से लगाया जा रहा था। उनका कहना है कि बोर्ड लगाने से किसी दुकानदार को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य नहीं है। सेवायत ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद सब्जी दुकानदार ने बोर्ड लगाने से मना कर दिया। इस दौरान कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने मंदिर की प्राचीनता का हवाला देते हुए बोर्ड लगाने की बात कही। गोपाल दास बाबा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय बाद बाइक से गुजरते हुए उक्त दुकानदार ने बोर्ड हटाने की दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button