शहर-राज्य

शैक्षिक भ्रमण पर लुंबिनी गए कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के 74 विद्यार्थी

चीन, कोरिया, कंबोडिया और श्रीलंका के मंदिरों का करेंगे अवलोकन

वेलकम इण्डिया

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। कस्बा स्थित कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के 74 विद्यार्थी रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर नेपाल के लुंबिनी रवाना हुए। विद्यालय निदेशक आकाश मिश्रा के नेतृत्व में गए दल में शिक्षक भी शामिल हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी लुंबिनी स्थित चीन, कोरिया, कंबोडिया और श्रीलंका के मंदिरों का अवलोकन करेंगे। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यहां विभिन्न देशों की ओर से निर्मित मंदिर अपनी विशिष्ट स्थापत्य कला और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों के भ्रमण से विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की कला, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। भ्रमण दल में शिक्षक शिव कुमार पांडेय, शिवा पांडेय, गरिमा, कीर्ति, अमृता, इस्लाम, दुर्गेश, खालिद और वीरेंद्र शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button