ग़ाज़ियाबाद

गुलधर मेट्रो के पास डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत 

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र ढाका के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार गुलधर मेट्रो स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर से पहले सर्विस रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक डंपर के टायर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि डंपर ओवरलोडेड था। हादसे की सूचना मिलते ही गुलधर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, लेकिन उसकी जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button