बाबा कदेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का 23वाँ रविवार किया पूर्ण

मथुरा/सोंख। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ और सुंदर रखने के संकल्प के साथ बाबा कदेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर द्वारा संचालित स्वच्छता जागरूकता अभियान के तीसरे चरण का 23वाँ रविवार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर खम्बा नंबर 550 से 565 खम्बा नंबर तक सफाई की गई। अभियान की विधिवत शुरुआत विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह द्वारा झाड़ू लगाकर की गई।
इस पुनीत कार्य में विद्यालय प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, शिक्षा निदेशक एस.वी. सिंह, प्राचार्य रामबाबू रुक्मेश सिंह डॉ. अशोक हरिओम कोऑर्डिनेटर विपिन सिंह ओमप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी व छात्र कुल 28 सहयोगियों ने 21 झाड़ू के साथ भाग लिया।
चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि श्री गोवर्धन पर्वत परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ-सुथरा रखना भी है। विद्यालय परिवार पिछले कई वर्षों से हर रविवार इस पुनीत कार्य में अपनी सेवाएं दे रहा है। यह सफाई अभियान का लगातार तीसरा चरण चल रहा है। हमें खुशी है कि परिक्रमार्थियों से हमें लगातार भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है।”
प्रबंधक प्रह्लाद सिंह ने कहा कि गोवर्धन पर्वत परिक्रमा मार्ग केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। देश-विदेश से लाखों भक्तजन यहां दर्शन और परिक्रमा के लिए आते हैं। शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं, परंतु क्षेत्र बड़ा होने के कारण जन-सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आज के अभियान में कई परिक्रमार्थियों ने स्वेच्छा से झाड़ू लगाकर हमारे कार्य की सराहना की और सहयोग किया।”
अभियान में रामानंद, दाऊ पंडित ऋषि पंडित भगत उधम अमित आशीष मनोज कान्हा जगदीश महेश भोला पंडित सत्यपाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा। ‘रुकेगा नहीं अब’ फिर से गोवर्धन में सफाई अभियान” के नारे के साथ हर रविवार गोवर्धन को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा।


