शहर-राज्य

बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हाईपावर कमेटी पर उठे सवाल

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर हाईपावर कमेटी के सदस्य एवं सेवायत रजत गोस्वामी ने चिंता जताई है। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जन्माष्टमी में अब महज चार दिन शेष हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर अभी तक कोई ठोस योजना तैयार नहीं की गई है।

रजत गोस्वामी के अनुसार जन्माष्टमी पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था किस प्रकार होगी, इसको लेकर अब तक कोई प्लान सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भारी भीड़ के दौरान सेवायत गोस्वामी अभिषेक की सामग्री लेकर मंदिर में किस तरह प्रवेश करेंगे, इस संबंध में भी अभी तक कोई मंथन नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी के कुछ पदाधिकारी महीने में दो-तीन दिन ही मंदिर आते हैं, जबकि उन्हें पूरे माह का वेतन दिया जाता है। जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर अभी तक कोई बैठक नहीं बुलाए जाने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। रजत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button