शहर-राज्य

गांव बंदीपुर मे रात्रि के समय चार ट्रांसफार्मर चोरी  

चोरियों पर अंकुश ना लगाया गया तो भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन करेगी

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।गांव बंदीपुर मे रात्रि के समय चार ट्रांसफार्मर चोरी हो गए एक सरकारी ट्यूबवेल का किसान नरेश त्यागी के खेत से किसान यतेश्वर त्यागी के खेत से किसान पप्पू त्यागी के खेत से एक ही रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी हो गई। कल ही भारतीय किसान यूनियन  किसान सभा के पदाधिकारियों ने रावली पुलिस चौकी पर कल धरना प्रदर्शन कर एसीपी व थाना अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौपा था जिसमें रात्रि में गस्त बढ़ाना चोरियों पर अंकुश लगाना मगर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। क्षेत्र में चोरियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। किसान मजदूर बहुत परेशान हैं बड़े ही भैय के माहौल में जी रहे हैं। अब तो रात्रि में खेत पर काम करना भी दुभर हो गया है। अगर किसान रात को खेत पर मिल जाए और चोर चोरी करने आए हो तो वह किसान को भी नहीं छोड़ेंगे। अगर रात्रि में गस्त ने बढ़ाई गई इन चोरियों पर अंकुश ना लगाया गया तो भारतीय किसान यूनियन किसान सभा मुरादनगर डीसीपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाकियों के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी के नेतृत्व में हैप्पी त्यागी प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष पुष्कर त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, अमरीश त्यागी, हरिओम त्यागी,रोहित त्यागी,आकाश त्यागी, अनु प्रधान,सुशील कुमार,विनय यादव,अभिषेक वर्मा, सचिन त्यागी, अबजद खान बड़ी संख्या में किसान मजदूर भाकियू किसान सभा के पदाधिकारी मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button