साइबर ठगी के 6,558 रुपये पुलिस ने कराए वापस

वेलकम इण्डिया
त्रिलोकपुर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत दिलाते हुए 6,558 रुपये वापस करा दिए। बैंक के समन्वय से एमआरएम पोर्टल के जरिए बुधवार को ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के अनुसार, पेडरा निवासी शिव सुंदर चौधरी पुत्र काशीराम चौधरी ने 13 सितंबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33109260244502 के आधार पर थाना त्रिलोकपुर की साइबर सेल टीम ने बैंक से समन्वय कर कार्रवाई की और पीड़ित के एसबीआई खाते में 6,558 रुपये वापस करा दिए। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल रहीं।



