शहर-राज्य

रकाबगंज मिशन शक्ति केंद्र बना आदर्श केंद्र, महिलाओं को किया जागरूक

आगरा से ब्यूरो चीफ मयूर खान

*आगरा में पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में थाना रकाबगंज स्थित मिशन शक्ति केंद्र को आदर्श मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस उपायुक्त नगर रवीन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त नगर मनोज कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका, सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमीषा, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध प्रीता एवं प्रभारी मिशन शक्ति सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सदस्याओं, एनजीओ प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, विधिक परामर्श, काउंसलिंग और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे अपराधों के खिलाफ उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

इस दौरान पुलिस की आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090/181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पम्पलेट और फोल्डर वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button