इंडो नेपाल अंतरास्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 250 खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर

हाथरस। वर्ल्ड बूड़ों सोटो रियो कराते महासंघ भारत द्वारा ७वी इंडो नेपाल अंतरास्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक इक्कीस और बाइस दिसंबर को मालती पुरम कालोनी मथुरा रोड पर कराया गया। प्रतियोगिता के उदघाटन सामरोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के डायरेक्टर डॉ विकास शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ बिग्रेड आॅफ इंडिया के कुंवर रत्नेश रत्न, जिला अध्यक्ष भाजपा हाथरस युवा मोर्चा अनुराग अग्निहोत्री एवं वर्ल्ड बूड़ो महासंघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान एमएस समुराई द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रामवीर सिंह भईया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश, डॉ विकास शर्मा, एड कुंवर रत्नेश रत्न, सिहान एम एस समुराई विशिष्ट अतिथि प्रभा सिंह जिला पंचायत सदस्य हाथरस, बतन सिंह पूर्व डीजीसी क्रिमिनल हाथरस डॉ आरसी गोला वरिष्ठ भाजपा नेता हाथरस अश्वनी सिंह, गार्गी सिंह द्वारा सभी विजय खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनको सम्मानित किया गया।