शहर-राज्य
मुरादाबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का किया स्वागतजेड पौधा भेंट कर दीं नवीन कार्यभार की शुभकामनाएं

मुरादाबाद, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया से शिष्टाचार भेंट कर जेड पौधा देकर उनका स्वागत किया और नवीन कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता से जनपद में विकास, सुशासन एवं जनसेवा को नई दिशा मिलेगी, ऐसी पूर्ण आशा है। उन्होंने नवीन दायित्व के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश शुभम सक्सेना एवं डॉ. संजीव सक्सेना उपस्थित रहे।



