शहर-राज्य

ब्रज साहित्य परिषद न्यास द्वारा अष्टछाप के कवि कृष्ण दास की जयंती मनाई गयी

मथुरा/गोवर्धन। ब्रज साहित्य परिषद न्यास द्वारा अष्टछाप के प्रमुख कीर्तनिया एवं श्री नाथ जी मन्दिर के प्रथम अधिकारी श्री कृष्ण दास जी की जयंती उनकी साधना स्थली बिछुआ कुण्ड पर मनाई गयी । जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि राधा गोविंद पाठक ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ गोपाल प्रसाद उपाध्याय ने मंगलाचरण कर कृष्ण दास जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कवि अनिल शर्मा ने  ब्रजभाषा के मनोरम छन्द सुना कर आनन्द मे वृद्धि की। सुरेश चन्द शास्त्री ने गिरिराज जी पर छन्द सुनाये। बृज साहित्य परिषद न्यास के महामंत्री कवि हरि बाबू ओम ने संचालन करते हुए ब्रजधाम को समर्पित गीत सुनाया। अध्यक्षता करते हुए राधा गोविंद पाठक ने कृष्ण दास जी पर काव्य रचना सुना कर उपस्थित सभी को बाहबाही करने पर मजबूर कर दिया।  अमर अद्वितीय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृज साहित्य परिषद न्यास के प्रचार प्रसार मंत्री कवि धीरज कौशिक, कवि अभिषेक कौशिक एडवोकेट, मदन मोहन, गोपाल कृष्ण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button