शहर-राज्य

रामराज सिंह काका ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए दिया अमूल्य योगदान– जयप्रताप सिंह

शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा के संस्थापक स्व. रामराज सिंह ‘काका’ की छठवीं पुण्यतिथि पर किया गया याद, आयोजित हुआ
स्मृति शिक्षा महोत्सव कार्यक्रम

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/ सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. रामराज सिंह ‘काका’ को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ‘स्मृति शिक्षा महोत्सव’ के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। और उनके मिठवल ब्लाक क्षेत्र में विधालय संचालन कर शिक्षा की अलख जगाने के अमूल्य योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व बांसी के भाजपा विधायक जयप्रताप सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न विज्ञान व अन्य प्रोजेक्ट्स( माडलों) का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि;के रूप में उपस्थित प्रशांत कुमार सिंह सेल टैक्स कमिश्नर अयोध्या, को विद्यालय के प्रधानाचार्य व संचालक कृष्ण प्रताप सिंह और प्रबंधक सूर्यप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि के हाथों विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों से आए संवाददाताओं एवं रिपोर्टरों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित कराया। इस मौके पर विद्यार्थियों समेत सभी उपस्थित लोगों के लिए सहभोज (भोजन) की व्यवस्था भी की गई।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजा जयप्रताप सिंह ने विद्यालय के अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार हाशिम रिज़वी सहित कई पत्रकार हुए सम्मानित

डुमरियागंज। शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में आयोजित सम्मान समारोह में
सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, राजेंद्र दूबे, हाशिम रिज़वी, पप्पू रिजवी, संदीप दूबे श्यामजी पाठक, नीरज बाबा, सुनील पाठक,विजय यादव, असगर जमील, विकास सिंह,अजीम रिज़वी,जयगोविंद साहू, सच्चिदानंद मिश्र, विजयपाल चतुर्वेदी, अनिल सिंह, अजीत मौर्य, पतित पावन त्रिपाठी, राम आशीष पाठक, श्याम जी त्रिपाठी ,अषष्टभुजा शुक्ला, देवीप्रसाद, मोहम्मद शाहिद, लक्ष्मी नारायण आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कालेज के होनहार छात्र छात्राओं को भी कलम, मेंडल और प्रशिसती पत्र देकर सम्मानित किया। और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button