मुदाफरा-गोहरा मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य महिलाएं घायल

हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ
हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुदाफरा से गोहेरा जाने वाले मार्ग पर सोमवार देर शाम ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल करीब 60 वर्षीय जगवीरी पत्नी मुकुट को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।असौड़ा कोल्ड स्टोर से काम कर गांव लौट रही थीं महिलाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं असौड़ा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करने के बाद टेंपो से अपने गांव मुदाफरा लौट रही थीं। इसी दौरान मुदाफरा-गोहेरा मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। नेशनल हाईवे-9 पर खून से सना सफर, पंक्चर ट्रक के पास खड़े चालक-कंडक्टर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत गंभीर रूप से घायल जगवीरी ने मेरठ में तोड़ा दम
हादसे में करीब 60 वर्षीय जगवीरी पत्नी मुकुट गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगवीरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सात घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार दुर्घटना में घायल अन्य महिलाओं में सविता पत्नी विक्रम, सविता पत्नी लोकेश, जयवंती पत्नी सोनू, मंगला पत्नी मंगल, रितु पत्नी उमेश, सुशीला पत्नी शोभाराम और ओमवती पत्नी जबर सिंह शामिल हैं। सभी महिलाएं गांव मुदाफरा की रहने वाली बताई गई हैं। हादसे में घायल महिलाओं को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और प्रभावित परिवारों के लोग घायलों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।



