शहर-राज्य

मिठाई विक्रेता एसोसिएशन की बैठक में उठीं व्यापारियों की समस्याएं

मुकुंद रिजॉर्ट में जुटे जनपदभर के मिष्ठान विक्रेता, विभागीय अधिकारियों से हुआ सीधा संवाद

मथुरा। मिठाई विक्रेता एसोसिएशन, मथुरा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शहर के मुकुंद रिजॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मिष्ठान विक्रेताओं ने भाग लिया। इस दौरान मिठाई कारोबार से जुड़ी समस्याओं, विभागीय नियमों और व्यापारियों को रोजमर्रा के व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मिष्ठान व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं और नियमों के अनुपालन के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, चीफ एडवाइजर मनीष अग्रवाल रावी, जिलाध्यक्ष रमन मिठाई के मुकेश गुप्ता, योगेश यादव, योगेश कुमार डावरा, नवल कुमार, श्याम गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश उर्फ बंटी बिंदल तथा मीडिया प्रभारी कालीचरन बिंदल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

‘एक जिला–एक व्यंजन’ योजना की दी जानकारी

बैठक में जिला उद्योग केंद्र के चंद्रभान सिंह ने सरकार द्वारा मिष्ठान कारोबारियों के हित में संचालित ‘एक जिला–एक व्यंजन योजना’ की जानकारी साझा की। उन्होंने व्यापारियों के लिए संचालित अन्य सरकारी योजनाओं, सुविधाओं तथा उनका लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में खाद्य विभाग से जतिन यादव व अक्षय राणा, बाट-माप विभाग से पवन यादव तथा श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राज गौतम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा मिष्ठान विक्रेताओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की।

बैठक में गगन अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, मुकेश कृष्ण, अनिल अग्रवाल, प्रवीण कुमार और दीपक अग्रवाल सहित जनपदभर से बड़ी संख्या में मिष्ठान विक्रेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button