शहर-राज्य

तहसील प्रशासन ने भोजपुर के गांव मुकीमपुर में चारागाह की भूमि कब्जामुक्त कराई

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार के निर्देशन में राजस्व टीम द्वारा भोजपुर के गांव मुकीमपुर में चारागाह की करोड़ो रुपये कीमत की भूमि कब्जामुक्त कराई। आरोपी काफी समय से चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ने और गुलाब की खेती कर रहा था। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि गांव मुकीमपुर के खसरा नंबर 543 में चारागाह की 1.2650 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। राजस्व विभाग की टीम ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया। टीम ने चारागाह की भूमि पर खड़ी ईख और गुलाब की फसल को काटकर उसे कब्जामुक्त करा ग्राम पंचायत के सुपुर्द की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गांव मुकीमपुर निवासी बिजेंद्र ने चारागाह की लगभग 1.2650 भूमि पर अवैध कब्जा कर उस पर गन्ने और गुलाब की खेती की हुई थी। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button