Uncategorized

मोदीनगर विधानसभा में विकास कार्यों को मिल रही नई गति, विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।। ग्राम भोजपुर एवं ग्राम मोहम्मदपुर सुजानपुर में विधायक निधि के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का माननीय विधायक डॉ मंजू शिवाच ने विधिवत लोकार्पण किया।

ग्राम भोजपुर में लोकार्पित कार्य: मेन रोड से अल्ताफ के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य, जिसकी अनुमानित लागत ₹9.42 लाख (जीएसटी सहित) रही।ओमपाल के मकान से शिव मंदिर तक तथा प्रेमचंद वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य, जिसकी अनुमानित लागत 5.05 लाख (जीएसटी सहित) रही। ग्राम मोहम्मदपुर सुजानपुर में लोकार्पित कार्य: देवी मंदिर से मुखीराम के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, जिसकी लागत 9.98 लाख रही। रॉयल पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 6.55 लाख रही। इन सभी विकास कार्यों पर कुल 31 लाख की धनराशि खर्च की गई है। क्षेत्र के गांवों में सड़क एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि मोदीनगर विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। जनसेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button