शहर-राज्य

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

निशिमा सौरभ पाठक को लक्ष्मीबाई सम्मान प्रदान किया गया।


वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती का कार्यक्रम टाइनी टाट्स कॉलेज सिविल लाइंस मुरादाबाद में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती जी परशुराम जी तथा लक्ष्मीबाई जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना श्रीमती मनु शर्मा,स्वागत गीत वंदना शर्मा ने नमो नमो भजन गीत पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं उन्नति गौड़, आस्था जोशी, सुप्रिया मिश्रा, कुणाल शर्मा, अभिषेक गौड़ आदि तथा दिव्यांश ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, नारी शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए एक युगल नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रोचक आकर्षक और मनोहारी रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्था के प्रेरणा स्रोत डॉ प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य, साहस, वीरता तथा नारी शक्ति की प्रतीक थी। उन्होंने तत्कालीन अंग्रेज शासको का अपनी साथिनों के साथ मिलकर जबरदस्त मुकाबला किया और उनके सामने समर्पण नहीं किया। आज के समय में उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है जबकि ब्राह्मण समाज चाहता है कि यह अवकाश निर्बंधित होने के स्थान पर सार्वजनिक हो। कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर इंदु पारीक ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्य करने से समाज को एक सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है तथा साथ-साथ उत्साह का भी संवर्धन होता है,विद्यालय का सौभाग्य है कि इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को आयोजित करने का उसे अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि ओम शर्मा ने आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ के. के. मिश्रा ने कहा कि यहां इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर निश्चित तौर से गौरव और सम्मान की अनुभूति होती है लक्ष्मीबाई जी हमारी आदर्श हैं और हमें सदैव उनके किए गए कार्यों को अपने हृदय में बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ विश्वास शर्मा, डॉ एपी शर्मा, डॉ प्रेमवती उपाध्याय, सुशील शर्मा, विमलेंद्र शर्मा, डॉ एमएम शर्मा, गोपाल मिश्रा, उषा शर्मा, श्वेता शर्मा, रिचा शर्मा, राजेश आचार्य, धवल दीक्षित, अनिमेष शर्मा, नीटू उपाध्याय, अमित शर्मा राजू, अभिषेक चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य संयोजिका शकुंतला पारीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button