शहर-राज्य

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, 20,000 रिश्वत लेते एसडीए का अवर अभियंता गिरफ्तार….

राजीव कुमार
सहारनपुर। एसडीए में पनप रहे भ्रष्टाचार की लगातार पोल खुल रही हैं और उच्चाधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं आलम ऐसा हैं कि कोई व्यक्ति जनहित में प्राधिकरण के अधिकारियों को अवैध व्यवसायिक निर्माणों की शिकायत करता हैं तो उस शिकायत को दबा दिया जाता हैं। जिस पर कोई कारवाही नहीं होना बड़े सवाल खड़े करता हैं जबकि आए दिन प्राधिकरण अवर अभियंताओं के कारनामों का पर्दाफाश हो रहा हैं इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फ़िर सहारनपुर विकास प्राधिकरण सहारनपुर में तैनात भ्रष्ट जेई आशीष सक्सेना को 20 हज़ार रुपयों की रिश्वत लेते हुए एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा उर्फ़ बिल्लू छाबड़ा ने बताया कि उसका एक निर्माण सहारनपुर विकास प्राधिकरण सहारनपुर के अंतर्गत आने वाले जोन 12 के नुमाइश कैम्प स्थित सेतिया विहार में चल रहा था जिसका मानचित्र प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत करवाया गया हैं, लेकिन कई दिनों से जोन का जेई आशीष सक्सेना 20 हज़ार रुपयों की रिश्वत मांग रहा था, नहीं देने पर निर्माण पर कारवाही करने की धमकी दी जा रहीं थी। वहीं विनय छाबड़ा ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन विभाग को की जिस पर एंटीकरप्शन टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार सुबह प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विनय छाबड़ा के द्वारा जेई आशीष सक्सेना को बुलाया गया जहां पर 20 हज़ार रुपयों की रिश्वत दी गई सादी वर्दी में मौजूद तभी एंटीकरप्शन टीम के अधिकारियों ने जेई आशीष सक्सेना को रंगे हाथ दबोच लिया। जिसे थाना सदर बाजार में लाया गया और मेडिकल करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button