युवती ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्याना.खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर बंबे पर एक युवती का शव आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल के आसपास शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवती कल किसी बात पर नाराज होकर घर से निकली थी और वही युवती के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है
जानकारी के अनुसार अमरपुर बंबे पर एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
खानपुर थाना प्रभारी अनू प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। और पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है
फिलहाल युवती की आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवती की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




