शहर-राज्य

सोलर लगवाने के लिए रिटायर्ड शिक्षक से 29500 की ठगी

संतकबीरनगर।
बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक से सोलर पैनल लगवाने के नाम पर एक द्वारा 29500 रूपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने शिक्षक के साथ जाकर बैंक से पैसे निकलवाए और साथ में घर आ रहा था।बीच में मौका देखकर फरार हो गया।इस मामले में पीड़ित ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बखिरा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित शिक्षक सैयद अली पुत्र बुझारत अली ने लिखा है कि 12 नवंबर को एक अपरिचित व्यक्ति उनका नाम पूछते हुए उनके घर आया। उसने खुद को सहजनवा का रहने वाला बताया और कहा कि वह एक सोलर कंपनी में एरिया मैनेजर है।अनुदान के तहत सोलर पैनल लगेगा जिसके लिए आज ही 29500₹ अग्रिम भुगतान करना है क्योंकि आज ही अंतिम तारीख़ है। वह उसके साथ यू.पी. ग्रामीण बैंक भिटवा गए जहाँ कैश न होने पर स्टेट बैंक नंदौर गए। वहां से 30000 हज़ार रुपये निकलवाकर उसने 29500₹ ले लिया। उसके बाद साथ में उनके घर आने के लिए कहा। घर आते समय दुर्गजोत चौराहे के पास मौका देखकर वह लापता हो गया। उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन वह लौटकर नहीं आया। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button