शहर-राज्य

धौलपुर पुलिस ने 30 लाख रूपये के 150 गुमशुदा मोबाइलों को तलाश व बरामद कर मालिकों को किया सुपुर्द।

मोबाइल प्राप्त कर आमजन और मोबाइल मालिकों के चहरे पर आई मुस्कान।

धौलपुर राजस्थान। पुलिस द्वारा पूर्व में आमजन को सीईआईआर पोर्टल के लिये किया जा चुका है जागरूक। ताकि वो अपने मोबाइल गुम होने पर बिना परेशानी मोबाइल को लगा सकें ट्रैस पर। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस द्वारा सीईआईआर पोर्टल द्वारा गुमशुदा मोबाईल हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा के निकटतम निर्देशन व नरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल प्रभारी साइबर सैल के नेतृत्व में करीब 150 स्मार्ट मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये को तलाश व बरामद कर मोबाइल मालिकों/आमजन तक पहुंचाया है। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा कार्यालय में ऐसे ही कुछ मोबाईल मालिकों को उनके खोये हुए मोबाइल सुपुर्द किये। अपने खोये हुए मोबाइल पाकर आमजन मोबाइल धारकों के चहरे खुशी से खिल उठे। धौलपुर जिले में गुम हुए मोबाइल को तलाश करने के लिये साइबर सैल के साथ-साथ थानों पर सीईआईआर पोर्टल के द्वारा मोबाइलों को ट्रैस करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया हुआ था। इसी क्रम में करीब 150 मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैस हेतु डाला गया। नियमित मौनिटरिंग और लगातार पोर्टल पर मोबाइलों व उपयोग कर्ताओं को सूचिबद्ध कर सम्बन्धित थानों पर संचालित पोर्टल से टीम को निर्देशित किया। टीम ने राजस्थान के करीब 15 जिलों व अन्य राज्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार झारखंड से करीब 150 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख को तलाश व बरामद कर मोबाइल मालिकों/आमजन तक पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button