शहर-राज्य

चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मिर्जामुराद। करधना चौकी प्रभारी अजित मिश्रा ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की सुबह करधना पानी टंकी के पास से एक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि करधना चौकी प्रभारी अजित मिश्रा पुलिस टीम के साथ करधना-मिर्जामुराद मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक बाइक से करधना की तरफ से आ रहा था पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास किया पुलिस बाइक रोकर गाड़ी का कागजात मांगने लगा तो युवक गाड़ी का कागजात नही दे पाया।पकड़ा गया युवक सिंधौरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रोहित गौतम है उसके पास से जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के भोलागंज मकदुमपुर गांव से एक शादी समारोह से चुराई गई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर लिया।पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के संम्बध में केराकत थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।पुलिस लिखा पड़ी के बाद बाइक चोर को जेल भेज दी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ एसआई प्रेम कुमार व कांस्टेबल गोविंद शाह रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button