जिला कारागार में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

बंदी समस्या को सुनकर समाधान का दिया आश्वासन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में मंगलवार को जिला कारागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों की समस्या को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। बंदियों की समस्या सुनकर उसे शीघ्र निस्तारण कराए जाने की बात कहे। प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जो बंदी अपने मामले का निस्तारण जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर कराना चाहते हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय व संबंधित कोर्ट में भेज सकते हैं। उन्होंने नौ मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में भी बताया। उन्होंने निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करनेवाले विषय में जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों से प्राप्त प्रार्थना पत्र को प्राप्त कर शीघ्र पैरवी कराए जाने की बात कही।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर के वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश कुमार, स्वाति यादव, जेल पीएलवी सुनील समेत अनेक बंदी आदि उपस्थित रहे।



