व्यापार नहीं समाज की सेवा भी है प्राथमिकता: प्रीत अरोड़ा।

(मुरादनगर)।
सफलता केवल कारोबार बढ़ाने से नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से भी मिलती है। यही सोच है नूडल किंग के संचालक प्रीत अरोड़ा की जो अपने व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा को भी समान महत्व देते हैं।
प्रीत अरोड़ा का कहना है कि “जो व्यक्ति समाज के प्रति संवेदनशील नहीं है वह न तो अच्छा समाजसेवी बन सकता है और न ही वास्तव में सफल व्यापारी।”
उनका मानना है कि व्यापार का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं बल्कि समाज को भी कुछ लौटाना होना चाहिए।
अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा जताते हुए प्रीत अरोड़ा ने दावा किया है कि यदि देश में कोई भी उनके नूडल्स से बेहतर स्वाद वाले नूडल्स बनाकर दिखा दे तो वे उसे ₹21,000 का नकद पुरस्कार देंगे।
प्रीत अरोड़ा ने अपने व्यवसाय की शुरुआत गाजियाबाद के संजय नगर से की थी।
आज मुरादनगर के रावली रोड स्थित “नूडल किंग” पर ग्राहकों की लंबी कतारें उनकी लोकप्रियता की गवाही देती हैं। स्वाद और गुणवत्ता के कारण उनका प्रतिष्ठान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
व्यवसाय की व्यस्तताओं के बावजूद प्रीत अरोड़ा नियमित रूप से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। वे जरूरतमंद और गरीब बच्चों की सहायता करते हैं तथा ऐसे लोगों को जो भोजन खरीदने में सक्षम नहीं हैं प्रतिदिन अपनी ओर से कुछ ना कुछ निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं।
प्रीत अरोड़ा का मानना है कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक सफलता केवल आर्थिक उपलब्धियों से नहीं बल्कि समाज के चेहरों पर मुस्कान लाने से तय होती है। उनकी यही सोच उन्हें एक सफल उद्यमी के साथ-साथ एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी पहचान दिला रही है।



