शहर-राज्य

राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई।

लुकमान खान

पीलीभीत पूरनपुर थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button