शहर-राज्य

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में58मरीजों के स्वाथ्य की हुई जांच

संतकबीरनगर।  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सूफियान खान की देख रेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें कुल58मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 26लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह के साथ ही निःशुल्क दवायें भी दी गयीं।

   प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सुफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 58मरीजों की जांच की गयी।इस दौरान बुखार,मियादी बुखार,

खांसी,ब्लड प्रेशर,विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी जांच

 की गयी।जांच के बाद उनमें निःशुल्क दवायें भी वितरित की गयी है।आगे बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।दिन बहुत ही गर्म होता जाराहा है।ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।10बजे के बाद कम बाहर निकलें।धूप सेबचें।स्वछ पानी व साफ पानी का सेवन करते रहें।इस समय वाइरल फीवर,मियादी बुखार,खांसी,सर्दी,जुकाम,खुजली,

सुगर,फोड़े फुंसी आदि सहित विभिन्न प्रकार के मरीज इलाज हेतु आरहे हैं।बच्चों में फीवर,दस्त,छोटी छोटी फुंसी,खांसी की भी शिकायत आरही है।साथ ही सुगर,ब्लडप्रेशर,न्यूरो,सर्वाइकल से सम्बंधित मरीज भी आरहे हैं।जिनका मर्ज के हिसाब से इलाज किया जारहा है।अन्य जांच व गम्भीर बीरियों के मरीजों को सीएचसी ख़लीलाबाद के लिये भेज दिया जाता है।आगे बताया कि बासी खाने से बचें।हरी सब्जी,सलाद का सेवन अवश्य करें।अपने आस पास गन्दगी न होने देने के साथ ही अनावश्यक रूप से पानी इक्ट्ठा न होने दें।सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।खान पान सही रखें।जीएनएम शालिनी पांडेय ने बताया कि महिलाओं में कमर दर्द,सुगर,पीरियड,ज्यादातर लिकोरिया के मरीज आरहे हैं।प्रसूताओं को विभिन्न

 जानकारी देने के साथ ही निःशुल्क दवायें भी दी जाती हैं।ऐसे मरीज इससे बचाव करने के लिये साफ सफाई रखें,नियमित जांच कराते रहें।समय से दवाई का सेवन करते रहें।लैबटेक्नीशियन शिवनन्दन ने बताया कि चिकित्सालय में लगभग19प्रकार की ब्लड के जांच की 

सुविधा उपलब्ध है।सुगर,कफ आदि की भी जांच 

की जाती है।रविवार को कुल 26मरीजो के ब्लड के सेम्पल लेकर विभिन्न प्रकार के जांच की गयी।

   इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सूफियान खान,जीएनएम शालिनी पांडेय,एलटी शिवनन्दन,आशा यादव,एएनएमललिता,नमिता,

जीएनएम हरिकेश,आनन्द कुमार,सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button