शहर-राज्य
भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक भारतीय और नेपाल राष्ट्र के निवासी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक महिला का इलाज जिले के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए दूसरी महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर सिद्धार्थनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।



