शहर-राज्य
पुलिस अधीक्षक ने महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों का किया गया अर्दली रूम, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख, 02 विवेचकों की प्रारम्भिक जाँच का दिया गया आदेश
मुहम्मद परवेज़ अख्तर/ वेलकम इंडिया
संतकबीरनगर।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों तथा थानों पर नियुक्त समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया ।
अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर अधिक समय से लंबित महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई । प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रुम के दौरान 02 विवेचकों की प्रारम्भिक जाँच हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।



