शहर-राज्य

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ,डीआरएम आशीष जैन ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी- डीआरएम आशीष जैन

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवम्बर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026’’ के अन्तर्गत 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को पूर्वाह्न मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार वाराणसी मंडल पर कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई | मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रेल कर्मियों को संदेश देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक,राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है | मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सर्तक होना चाहिये तथा उसे सदैव ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिये और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिये | 

मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने,न तो रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने,सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने,जनहित में कार्य करने,अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने, भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेन्सी को देने की शपथ दिलाई |

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा सहित सभी शाखाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने एवं नये भारत के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण किया ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button