आध्यात्म

श्री पार्श्व तीर्थ यात्रा संघ , मानसरोवर गार्डन की षष्ठम यात्रा

उज्जवल रस्तोगी मेरठ

दिल्ली रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर गार्डन से श्री पार्श्व तीर्थ यात्रा संघ के 42 सदस्यों ने षष्ठम यात्रा के रूप में बरेली जिले के तहसील आंवला में स्थित तीर्थ अहिक्षेत्र के दर्शन किए।
सी. ए. ऋषभ जैन के अनुसार अहिक्षेत्र एक ऐसा तीर्थ जहां भगवान पार्श्वनाथ पर दस भव के बैरी कमठ द्वारा घोर उपसर्ग किया गया और यह उपसर्ग माँ पद्मावती एवं धरनेंद्र द्वारा फ़ण फैलाकर दूर किया गया।
मीडिया प्रभारी संजीव जैन गॉडविन द्वारा बताया गया कि इस भूमि पर भगवान पार्श्वनाथ ने केवलज्ञान प्राप्त कर अरिहंत परमेष्ठी पद प्राप्त किया।
यहां तीखाल( आले) से प्रकट हुई मनोकामना पूर्ण करने वाली प्रतिमा है जिसे तीखाल वाले बाबा के नाम से पूजा जाता है।
यात्रा में जलपान व्यवस्था सारिका ऋषभ जैन एवं रेनू अवनीश जैन के सौजन्य से की गयी।
यात्रा में अनिल,अवनीश,संजय, संजीव,अमित,आनंद,अमरीश,विवेक अक्षत,पुनीत,यश,मनीष,अतिशय, प्रक्षाल,सुबोध,अभिषेक,हर्षवर्धन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button