शहर-राज्य

छठ पर्व को लेकर हाथीघाट पर पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण, एसीपी ने दिए सतर्कता के निर्देश

आगरा से ब्यूरो चीफ मयूर खान

आगरा। छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार 15 नवंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने थाना छत्ता क्षेत्र के हाथीघाट स्थित यमुना आरती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button