आध्यात्म

आप और हम मित्र मंडल द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है उमड़ रही है भारी भीड़ 

मथुरा। बीएसए कालेज स्थित आनन्दपुरी के कोलोनीवासियो द्वारा द्वितीय नवदुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रथम दिन से ही  पूजा  पांडालों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा, मंदिरों में जलाभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन देर शाम तक चलता रहा, लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे और मनौती मांगी ।

   देवी मंदिरों में खासकर महिलाओं का हुजूम उमड़ा, कई जगह तो महिलाओं ने नौ दिन तक व्रत का संकल्प लिया है, वे नौ दिन तक व्रत रखकर सादगी, समर्पण का परिचय देंगी, कई महिलाएं एक लॉन्ग के जोड़ा से व्रत का पालन करेंगी, इस दौरान राम और हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है,   लोकप्रिय  रुद्र काली देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

  मीडिया प्रभारी विकास खत्री ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत तीन विशेष शुभ योगों शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है, शुक्ल योग में पूजा-पाठ, व्रत, जप और धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य मिलता है, नए कार्यों की शुरुआत करने से सफलता और उन्नति मिलने की संभावना है, ब्रह्म योग में अध्ययन, मंत्र साधना, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन विशेष फलदायी होता है रोज शाम को महिलाओं ने भजनों से मां को रिझाया तो किसी ने नाचकर हाजरी लगाई। इस अवसर पर, प्रमोद कुमार, मीरा देवी,अमरसिंह राजपूत, शुशील गौतम, विकास खत्री,आकाश चौरसिया, दिनेश चौधरी, दिनेश कुमार, हरिवंश, लक्की, कोमल फोजी, अनूप सिंह, राधा, विमला देवी,नीरु, एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button