अडींग चौकी पुलिस के सराहनीय कार्यों को मिला सम्मान, गब्बर सैनी ने तिरंगा दुपट्टा पहनाकर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
मथुरा/गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र की अडींग चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए सोमवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया सहित समस्त पुलिस टीम का स्वागत एवं सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया, हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, विजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, राम सुंदर, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही देश की महान विभूतियों के स्मृति चिन्ह भेंट कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर गब्बर सैनी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अडींग चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस सम्मान समारोह ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंधों एवं आपसी सहयोग का संदेश दिया।


