पानीगांव रोड़ पर अर्टिगा और बाइक में हुई आमने-सामने की ज़ोरदार भिड़ंत, एक घायल।

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में मांट- पानीगांव रोड़ पर वैभव पैट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर आरजे जीरो पांच टीए 2323 एक अर्टिगा गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार किशोर घायल हो गया। वहीं घायल हुए बाइक सवार लगभग 18 वर्षीय किशोर प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी पानीगांव थाना जमुनापार को उपचार हेतु आनन-फानन में परिजन और गाड़ी चालक वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जानकारी के अनुसार किशोर की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजस्थान नम्बर की एक अर्टिगा गाड़ी वृन्दावन की ओर से सवारी लेकर आ रही थी और मांट की तरफ जा रही थी। जबकि बाइक सवार किशोर प्रशांत वैभव पैट्रोल पंप से वृन्दावन की ओर जा रहा था, इसी दौरान मांट पानीगांव रोड़ पर दोनों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 18 वर्षीय किशोर टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर गाड़ी के अगले शीशे में होकर पार हो गया और गाड़ी के अंदर जा घुसा। हादसे को देख मौके पर आस-पास के लोगों और दुकानदारों एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने भीड़ को एकत्रित होते देख अपनी सूझ-बूझ दिखाई और प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश को घायलवस्था में वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।



