पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेंहदावल में सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संतकबीरनगर।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं अपर जिलाधिकारी ने तहसील मेंहदावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।
इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को मौके पर सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में आपसी समन्वय एवं सामंजस्य बनाए रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर पूर्व में निस्तारित शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


