राष्ट्रीय महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय हापुड़ के द्वारा ओपन वर्ग पुरुष व महिला पैदल चल प्रतियोगिता का आयोजन में हुआ

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*
हापुड़ जनपद में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जिला खेल कार्यालय हापुड़ के द्वारा ओपन वर्ग पुरुष एवं महिला पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बाबूगढ़ छावनी में किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय एवं जनपद के लगभग 135 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया । प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को थाना अध्यक्ष बाबूगढ़ छावनी प्रवीण कुमार के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया । उनके द्वारा बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और महात्मा गांधी के जीवन से हमें क्या शिक्षा लेनी चाहिए इसके बारे में भी बच्चों को प्रेरित किया।पुरुष वर्ग में विजेता खिलाड़ियों के नाम प्रथम अमित,द्वितीय दीपांशु तृतीय मोहन सिंह,चतुर्थ विनेश कुमार,पांचवा स्थान हरिओम छठा स्थान देव महिला वर्ग में विजेता खिलाड़ियों के नाम प्रथम स्थान लक्ष्मी,द्वितीय स्थान तनु तृतीय स्थान पावनी,चतुर्थ स्थान उर्मी,पांचवें स्थान अनन्या,और छठे नंबर पर उर्वशी रही।इस अवसर पर खेलो इंडिया कोच तनवीर ,शाहरुख ,अंकित, आदि ने सहयोग प्रदान किया।



