शहर-राज्य

आभा फाउंडेशन का आठवां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 2200 लोगों की हुई आंखों की जांच

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा 

चांदपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही आभा फाउंडेशन द्वारा आठवें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। इस दौरान 2200 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 260 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 1940 लोगों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों को सोमवार से बिजनौर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरीजों को 30-30 के समूह में बिजनौर ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा।

       आभा फाउंडेशन की ओर से मरीजों के आने-जाने का खर्च, रहने की व्यवस्था, ऑपरेशन, दवाइयां एवं चश्मे सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर नेत्र उपचार मिल सकेगा।

      ज्ञात हो कि यह आभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित आठवां नेत्र चिकित्सा शिविर था। इससे पहले आयोजित शिविरों के माध्यम से लगभग 10,000 लोगों को चश्मों का वितरण, 450 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन तथा लगभग 16,000 लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

समाजसेवा की मिसाल बन रही हैं आभा सिंह

आभा फाउंडेशन की समाजसेविका आभा सिंह द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ-साथ कुकर वितरण, साइकिल वितरण, सामूहिक विवाह सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

आभा सिंह की सेवा भावना और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। यही कारण है कि आभा फाउंडेशन के कार्यक्रमों में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं 

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि आभा सिंह द्वारा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहायता से जुड़े इन कार्यों ने आभा फाउंडेशन को क्षेत्र में मानवीय सेवा की एक मजबूत पहचान दिलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button