शहर-राज्य

दो द्विवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफलतापूर्वक सम्पन्न 

छात्रों ने खेल भावना के साथ भाग लेते हुए  किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर। डॉ. के.एन. मोदी फ़ाउंडेशन, मोदीनगर में आयोजित दो द्विवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। खेल उत्सव में फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और खेलभावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समापन दिवस पर के.एन.मोदी फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी मेघराज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन छात्रों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, कि प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है खेल के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण। इसी क्रम में एजुकेटिव डायरेक्टर दीपांकर शर्मा ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को संतुलित और ऊर्जा से भरपूर बनाते हैं तथा यह छात्रों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा सक्रिय रहने और अपने कौशल को निखारते रहने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दौरान ट्रैक एंड फ़ील्ड, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित कई व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ट्रैक इवेंट्स में लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में प्रतिभागियों ने शानदार कौशल का परिचय दिया। वहीं टीम इवेंट्स में वॉलीबॉल, क्रिकेट और कबड्डी के मुकाबलों में अत्यंत रोमांच देखने को मिला, जिसमें टीमों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया।

सभी प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही बेस्ट एथलीट, फेयर प्ले टीम और बेस्ट टीम स्पिरिट जैसे विशेष सम्मान भी दिए गए, जिससे छात्रों का उत्साह और बढ़ा। और स्पर्धा 2026 मे  प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में  सी एम डी , रस्साकसी में लड़कों में के एन एम सी ई ,और लड़कियों में के एन एम आई पी ई आर ,कबड्डी में लड़के के एन एम आई ई टी  और लड़कियों में एन एम आई पी ई आर ,खो-खो में के एन एम आई पी ई आर ,चेस में लड़कों में के एन एम आई ई टी  और लड़कियों में जी डी एम आई ई ,कैरम में लड़कों में के एन एम आई पी ई आर और लड़कियों में जी डी एम आई ई  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और क्रिकेट में के एन एम आई पी ई आर  ने जीत हासिल की। प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत, एकजुटता और शानदार प्रदर्शन ने इनको जीत का हकदार बना दिया। इस जीत ने साबित कर दिया कि असली चैंपियन वही हैं जो जुनून और अनुशासन से खेलते हैं। जिससे विजेता टीम में ऊर्जा का संचार हुआ और अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।अतिथियों एवं शिक्षकगणों ने छात्रों की भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करते हैं तथा उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकगणों और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह स्पोर्ट्स मीट 2026 ऊर्जा, उत्साह और सफलता के साथ आज पूर्ण हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button