शहर-राज्य

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मेंहदावल ; खूनी संघर्ष में दो की मौत, चार गंभीर

मेंहदावल थाना क्षेत्र जमोहरा में बंदूक और लाठी-डंडों से छह लोगों पर हमला, तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में रविवार को बंदूक और लाठी-डंडों से हुए प्राणघातक हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने एक ही पक्ष के छह लोगों को निशाना बनाया। इस वारदात में गोली लगने से प्रहलाद पुत्र राजकुमार और रामकेश पुत्र फेकूराम समेत चार अन्य लोग लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रहलाद और रामकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
दोहरे हत्याकांड की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button