जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के माहौल में मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती

👉 विधायक मेहदावल ने श्री राम जानकी मंदिर खलीलाबाद व श्री राम जानकी मंदिर मेहदावल में महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ
👉 विधायक धनघटा ने श्री राम जानकी मंदिर महुली में महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया शुभारंभ
👉 एडीएम द्वारा राम जानकी मंदिर खलीलाबाद में महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभारम्भ अवसर पर बाल्मीकी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया
👉 विधायक मेहदावल ने सफाई नायकों/स्वच्छाग्राहियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
मुहम्मद परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। शासन की मंशा के अनुसार जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, खलीलाबाद सहित जनपद के विभिन्न राम जानकी व हनुमान मंदिरों में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने राम जानकी मंदिर खलीलाबाद व विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने राम जानकी मंदिर महुली में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करते हुए बाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि मुरली जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित किया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश द्वारा राम जानकी मंदिर खलीलाबाद में महर्षि बाल्मीकी जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर बाल्मीकी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया।
इस अवसर पर विधायक मेहदावल द्वारा 10 सफाई नायकों/स्वच्छाग्राहियों को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा बाल्मीकि जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर मेहदावल में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करते हुए रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर महुली में वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘हरिशंकर मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा श्री राम जानकी मंदिर खलीलाबाद में,
श्री राम जानकी मंदिर मेहदावल में कलाकार महेश मौर्या एवं पार्टी कलाकारों द्वारा, श्री राम जानकी मंदिर महुली में पंजीकृत कलाकार अमरजीत एंड पार्टी द्वारा एवं हनुमान मंदिर तितौआ खलीलाबाद में सांस्कृतिक कलाकार भुआल द्वारा, राम जानकी मंदिर मंगल बाजार बखिरा में रमेश चंद्र एवं पार्टी कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत की आकर्षक प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर खलीलाबाद के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद राजेश श्रीवास्तव, नगर पालिका खलीलाबाद से अकाउंटेंट उमेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत मंदिरों में बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।


