शहर-राज्य

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ

हापुड़। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी/पोस्ट करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर थाना हापुड़ नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा, निवासी ग्राम सरावा, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button