शहर-राज्य
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (16.11.2026 से 30.11.2026 तक) का परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया शुभारंभ, प्रचार-प्रसार हेतु सड़क सुरक्षा पखवाड़ा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

संतकबीरनगर।
सोमवार को जनपद संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (दिनांक 16.11.2026 से 30.11.2026 तक) का परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा प्रचार-प्रसार वैन को रवाना किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।



