शहर-राज्य

फीना में आभा फाउंडेशन का 12वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न, 1260 लोगों ने कराई आंखों की जांच

180 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे, 620 चश्मे और 800 लोगों को वितरित की गईं दवाइयां

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

चांदपुर। आभा फाउंडेशन द्वारा आज फीना स्थित श्री हरिपाल शास्त्री स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

     शिविर में लगभग 1260 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 180 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसके अतिरिक्त 620 लोगों को निःशुल्क चश्मे तथा 800 लोगों को आंखों से संबंधित दवाइयों का वितरण किया गया। फीना में आभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह पहला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर था। शिविर में पहुंचे लोगों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं। लोगों ने शिविर की व्यवस्थाओं और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं की भी प्रशंसा की।

     इस मौके पर आभा सिंह ने कहा कि आभा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल चांदपुर तक सीमित रहकर समाजसेवा करना नहीं है, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से अब फाउंडेशन द्वारा फीना, बास्टा, छाछरी मोड़, खानपुर, ब्लॉक जलीलपुर सहित विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ उठा सकें।

      उन्होंने बताया कि समाजसेवा के इसी संकल्प के साथ फाउंडेशन की आगामी योजना सर्दियों में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को निःशुल्क रजाइयों का वितरण करना है। ठंड के मौसम को देखते हुए जल्द ही रजाई वितरण अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

      आभा सिंह ने कहा कि आभा फाउंडेशन का संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी सेवा और सहायता पहुंचे। संस्था आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रहेगी। शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्र के लोगों ने आभा फाउंडेशन एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button