आदर्श जनता इंटर कॉलेज में नवगठित प्रबंध समिति के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।आदर्श जनता इंटर कॉलेज फरीदनगर में नवगठित प्रबंध समिति के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय सुरेश कुमार गोयल के चित्र पर प्रबंध समिति की सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद कुमार सोम ने विद्यालय के अध्यापकों का परिचय प्रबंध समिति से कराया एवं प्रबंध समिति की ओर से प्रबंधक नितिन गोयल ने प्रबंधक समिति का परिचय विद्यार्थियों से कराया। प्रबंध समिति में विनोद कुमार अध्यक्ष,कुशाग्र बिंदल उपाध्यक्ष, नितिन गोयल प्रबंधक,सतपाल सिंह को उपप्रबंधक, हिमांशु गुप्ता कोषाध्यक्ष,अनुज शर्मा, नरेश चंद्र गुप्ता एवं शुभम गोयल सदस्य के रूप में चुने गए।कार्यक्रम का संचालन प्रेम चौधरी के द्वारा किया गया।



