आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमोहरा में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एक अदद तमंचा .12 बोर, 01 खोखा कारतूस .12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामाज्ञा सिंह व प्रभारी एसओजी उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 राकेश कुमार, चौकी प्रभारी नौलखा, उ0नि0 रविन्द्र सिंह यादव, हे0का0 अंगद यादव, का0 अनुराग कुमार सिंह, का0 उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, हे0का0 अनूप कुमार राय, हे0का0 विवेक राय, हे0का0 धनंजय श्रीवास्तव, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 दीपक सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 शुभम कुमार, का0 विवेक मिश्रा ने थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर क्षेत्र में हुई हत्या में वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्व0 संतराम यादव निवासी जमोहरा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के साथ बौधरा ताल के पास पुलिस मुठभेड़ में हत्या में वांछित अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद कारतूस.12 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .12 बोर के साथ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया ।
दिनांक 15.11.2026 को थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमोहरा में पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर पूर्व नियोजित तरीके से गांव के बाहर सीवान में खेत की जुताई कर रहे प्रहलाद यादव पुत्र राजकुमार यादव, रामकेश यादव पुत्र फेकू यादव, सहसराम यादव पुत्र सुमेर यादव एवं घनश्याम यादव पुत्र सुभग यादव पर लाठी-डण्डा, बल्लम, फरसा एवं अवैध असलहों से लैस होकर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान प्रहलाद यादव एवं रामकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा सहसराम यादव एवं घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गये । उक्त घटना के संबंध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 469/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/352/351(3)/109(1)/103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था । जिसमे अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्व0 संतराम यादव उपरोक्त को दिनांक 17.11.2026 समय 5.30 सुबह बजे पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया ।
आपराधिक इतिहास कुल 06 आपराधिक अभियोग
मु0अ0स0 218/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 232/2022 धारा 147/308/323/325/506 भा0द0वि0 थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 29/2023 धारा 34/427/435/504/506 भा0द0वि0 थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर।
मु0अ0सं0 165/2023 धारा 323/325/504/506 भा0द0वि0 थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
89/2024 धारा 308/323/324/504/506 भा0द0वि0 थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 469/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/352/351(3)/109(1)/103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट ।
दिनांक 17.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामाज्ञा सिंह पुलिस टीम एवं एसओजी टीम के साथ बौधरा ताल रोड पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आपस में चर्चा कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्व0 संतराज यादव निवासी ग्राम जमोहरा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर भरवलिया पाण्डेय से हरपुर होते हुए गोरखपुर की तरफ भागने की फिराक में है ।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बौधरा ताल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त के आने पर रुकने का इशारा किया गया, इस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य करके फायरिंग कर दी गई तथा पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी देने पर अभियुक्त फायरिंग करते हुए भागने लगा । आत्मरक्षार्थ प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने सरकारी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई।
पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा दिनांक 15.11.2026 को ग्राम जमोहरा में हुई घटना में अपने परिवार एवं अन्य सहयोगियों के साथ शामिल होना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर घायल अवस्था में उपचार हेतु सीएचसी मेंहदावल भेजा गया। प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।*




